ऐश्वर्य शर्मा (पवन)
मालवा फर्स्ट न्यूज़

नीमच कलेक्टर इन दिनों अपने सख्त एक्शन मोड की वजह से जनता जनार्दन के बीच अपनी बेहतर प्रशासनिक दक्षता का पूरा परिचय देते दिख रहे है! एक तरफ जहां शासन स्तर के सारे टास्क बखूबी पूरा कर भोपाल स्तर पर राज्यपाल से सम्मानित होकर जिले को गौरवान्वित कर रहे है तो दूसरी तरफ दे दनादन सारे विभागों को टाइट कर सबके दिलों में अपनी छाप छोड़ रहे है…! कभी खुद मैदान में उतर कर तो कभी अपनी पूरी प्रशासनिक सेना को मैदान में उतार कर बड़ी बड़ी चुनोतीपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दे रहे है…! कहीं जनता के काम होते दिख रहे है तो कहीं जनता से जुड़े सीधे मामलों में बड़े बड़े मगरमच्छों पर नकेल डाल रहे है! हाल ही के दिनों में उन्होंने कई ऐसे उदाहरण पेश कर सबको हेरत में डाला है जैसे खाद्य सुरक्षा की बात हो तो कहीं परिवहन में लापरवाही के मामले हो या कहीं स्वास्थ्य विभाग के मामले हो या अवैध खनिज का मामला हो…! सब मे बिना किसी दबाव के सख्त और निर्णायक कार्यवाही की जिससे आम जनता के बीच अपनी उत्कृष्ट छवि बनाने में सफलता हासिल करने का प्रयास किया है।
किसी भी जिले के डीएम के लिए जनता के बीच अपनी कुशल प्रशासनिक दक्षता प्रस्तुत कर उनके बीच जगह बनाना बड़ी बात होती है…! कलेक्टर हिमांशु चंद्रा अभी इन दिनों ऐसे ही काम करते दिख रहे है… लेकिन कुछ मामले अभी भी ऐसे है जिनमे खुद कलेक्टर को संज्ञान लेकर बड़ी कार्यवाही करनी होगी जैसे आयुष्मान योजना में हो रहे फर्जीवाड़े, निजी चिकित्सालयों, पैथोलॉजी लैबों की खुली लूट, खाद्य सामग्री पर कलर चढ़ाने की अवैध भट्टियां और निजी बसों पर यात्रियों की जान जोखिम में डाल कर हो रहा बेतहाशा माल परिवहन, निजी स्कूलों के नियम उलंघन धानुका फैक्ट्री का जहरीला बदबूदार वायु प्रदूषण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जैसे प्रमुख मुद्दे है, जो सीधे जनता से सरोकार रखते है… ऐसे मामलों में उचित जांच व कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है!

वैसे हाल ही के दिनों में कलेक्टर ने कुछ बड़ी और कठोर कार्यवाही कर गुड गवर्नेंस का उदाहरण प्रस्तुत किया है… यह देख जनता भी खुश है कह रही है वेरी गुड डीएम सर… कीप इट अप !