नीमच । नीमच विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप सिंह परिहार के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। परिहार परिवार के ज्येष्ठ सदस्य, राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष और कल्याण सिंह परिहार के छोटे भाई लोकेंद्र सिंह जी परिहार का आज मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है। वे विधायक दिलीप सिंह परिहार, भूपेंद्र सिंह परिहार, प्रेमसिंह परिहार और संजय सिंह परिहार के बड़े भाई थे। इसके साथ ही वे राजवीर सिंह, यशराज सिंह और अक्षय सिंह परिहार के काका जी थे। लोकेंद्र सिंह जी के निधन की खबर मिलते ही नीमच सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।दिवंगत लोकेंद्र सिंह जी परिहार की अंतिम यात्रा बुधवार प्रातः 10:00 बजे उनके निज निवास, सरदार मोहल्ला (नीमच सिटी) से निकलेगी। यहाँ से शवयात्रा अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम की ओर प्रस्थान करेगी। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने परिहार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


