सिंगोली । सिंगोली में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद सुधीर गुप्ता का जन्म दिवस पर बड़ी संख्या में चप्पा -चप्पा भाजपा व मोदी मोदी के नारे बुलंद करते हुए सिंगोली से निकलकर कछाला स्थित नारायण गोशाला पहुचे मंगलवार को प्रातः की मंगल बेला में भाजपाइयों ने नारायण गोशाला में सर्व प्रथम गौ माता की पूजा अर्चना कर बारी बारी से गौ माता को गुड़ की लापसी एवं हरी घास खिलाकर नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लाडले एवं लोकप्रिय सांसद का जन्म दिवस मनाया
इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री अशोक विक्रम सोनी ने अपने उद्बोधन में लाडले सांसद की दीर्घायु व लंबी आयु की कामना करते हुए बताया कि विकास पुरुष सांसद का जन्म दिवस गौ शाला में गो माता की पूजा अर्चना कर , गौमाता को हरा घास खिलाकर ओर उनकी सेवा करके मनाना एक बेहद सराहनीय ओर पुण्य कार्य है ।
श्री सोनी ने बताया कि भारतीय संस्क्रति ओर गौ सरक्षण को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर जावद जनपद पंचायतों के सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल धाकड़ ने सांसद श्री गुप्ता को जन्म दिवस के बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गौ शाला में सांसद सुधीर गुप्ता का जन्म दिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गौ माता की विशेष पूजा अर्चना की ओर उन्हें अपने हाथों से हरी घास व घुड़ की बनी लापसी खिलाकर सांसद श्री गुप्ता की लंबी आयु की कामना की
श्री धाकड़ ने बताया यह आयोजन समाज मे जीव दया के संदेश को बढ़ावा देने और भारतीय संस्क्रति के अनुसार जन्म दिन मनाने का एक अनूठा उदाहरण है।
इस अवसर पर सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा ने सांसद सुधीर गुप्ता को नगर सिंगोली की समस्त जनता की ओर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित करते हुए बताया कि गौ माता की सेवा यह बहुत ही सकारात्मक और प्रशसनीय पहल है। अक्सर असली भाजपा कार्यकर्ता और नेता अपने लोकप्रिय जनप्रतिधि सांसद जी का जन्म दिन इसी तरह समाज सेवा और धार्मिक कार्यो के साथ मनाते है
मुझे बड़ा गर्व है आज सिंगोली , भोपाल और दिल्ली तक ट्रिपल इंजिन की सरकार होकर पूरे विश्व मे मोदी जी का डंका बज रहा है। सांसद सुधीर गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर नारायण गौ शाला में विशेष रूप से जिला भाजपा महामंत्री अशोक सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जावद जनपद पंचायतों के सांसद प्रतिनिधि गोपाल धाकड़, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार मेहता, जनपद सदस्य मदनलाल धाकड़ सरपंच कमलेश कुमावत अम्बा, सरपंच बब्लू ताल, गुर्जर, सरपंच प्रकाश धाकड़ बड़ी, जगदीश खिंची सरपंच थडोद, पूर्व सरपंच सुगनलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे