रामपुरा। केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए रामपुरा मंडल क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा तथा वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का समाधान होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर मजीरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत सड़कों में ग्राम चेनपुरिया मुख्य मार्ग से रोज्या टपकुड़ी तक संपर्क मार्ग, बुझखेड़ा गांव संपर्क मार्ग तथा रामपुरा-गांधीसागर मुख्य मार्ग से धामनिया तक पक्की सड़क निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि ग्राम चेनपुरिया मार्ग पर लंबे समय से ग्रामीणों को गड्ढों एवं कच्चे रास्ते के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम चौपुरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक अनिरुद्ध माधव मारु के समक्ष यह समस्या रखी थी, जिस पर विधायक ने तत्काल लोक निर्माण विभाग को सर्वे के निर्देश दिए थे। इसके बाद सड़क को स्वीकृति मिली। वहीं बुझखेड़ा गांव, जहां करणपुरा से विस्थापित आदिवासी परिवार निवास करते हैं, बरसात में मुख्य मार्ग से कट जाता था। अब पक्की सड़क बनने से आदिवासी परिवारों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा धामनिया मार्ग भी तकनीकी बाधाओं के कारण लंबे समय से लंबित था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों को उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा विद्यार्थियों एवं मरीजों को आवागमन में राहत प्राप्त होगी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में सुविधा होगी, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में राहत मिलेगी। पूरे क्षेत्र में इस निर्णय से हर्ष का माहौल है। भाजपा मंडल रामपुरा की ओर से इस जनहितैषी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी एवं स्थानीय विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी मारु के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की गई है।


