जावद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडगे के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक राज्य में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबुत बनाने हेतु नियुक्तियां कि जा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र (जीतू पटवारी) के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी व महासचिव संजय कामले, पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन एवं नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती की सहमती से एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा जावद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधी भुपेन्द्र बाबा बोहरा को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नीमच जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भुपेन्द्र बाबा बोहरा कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी की सेवा पुरी इमानदारी से कर रहे है। इनकी सेवा भावना को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मजबुती मिलेगी। श्री बोहरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे मैं पुरी इमानदारी और निष्ठा के साथ निभाउंगा। जल्द ही संपूर्ण जिले का दौरा कर इमानदारी, सेवाभावी, नए युवाओं को व कांग्रेस के नवयुवकों को इस संगठन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा, जल्द ही नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की पुरी बॉडी बनाई जाएगी, जो आगामी नगरीय निकाय चुनाव में प्रकोष्ठ अपनी अहम भुमिका निभाएगी। जिलाध्यक्ष भुपेंद्र बाबा बोहरा की नियुक्त से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, समर्थकों एवं कांग्रेसजनो ने बधाई दी और कहा की बाबा बोहरा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संगठन को मजबुत करने का कार्य करेंगे।


