गंगा दशहरा के अवसर पर कलश यात्रा और जलाभिषेक किया गया
25 May 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तहसील जावद जिला नीमच के नयागांव में नगर विकास प्रस्फुटन समिति नयागांव द्वारा आज 25 मई 2026 को नगर नयागांव में रामकुंड शिव मंदिर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया और प्राचीन जल स्रोतों का पूजन किया गया उसके पश्चात बाबा महाकाल का जल से अभिषेक किया गया इस कार्यक्रम में नगर के नागरिक, बच्चे, महिलाए और नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष देवीलाल धनगर समिति के सचिव विनोद कुमार नारानिया, अनिल जैन, अजय माली, तेजपाल साहू ,उमाशंकर माली , श्रवण सिंह झाला, विवेक खारोल आदि सदस्य उपस्थित रहे।।