जीरन नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी की अंतिम सूचना, मंगलवार को चल सकता है बुल्डोजर पढ़ें दीपक पाटीदार की ये रिपोर्ट
25 May 2026
NEEMUCH NEWS
जीरन। जीरन में भारी मात्रा में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगरवासियों द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की जा रही थी। इस संबंध में शांति समिति में भी बात उठी थी। जिसके बाद जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। सोमवार को नगर परिषद जीरन द्वारा एलाउंसमेंट कर सभी नागरिकों को सूचना दी गई कि अपने दुकान या मकान के आगे नाली के ऊपर या नाली के बाहर जो भी स्थाई, अस्थाई, कच्चा और पक्का अतिक्रमण, टीन शेड का निर्माण किया गया है उसे तुरंत हटा ले। सूचना में 24 घंटे का समय दिया गया। इस तरह माना जा रहा है कि मंगलवार को नगर परिषद जीरन नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर सकती है। हालांकि अतिक्रमण करने वाले लोगों में कोई डर का माहौल नहीं है। क्योंकि लंबे समय से जीरन में अतिक्रमण हटाने की कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई है। ऐसे लोगों का मानना है कि कोई बड़ी कार्यवाही नहीं होगी बस हिदायत देकर छोड़ देंगे। अब देखना है कि जीरन नगर परिषद इस बार कैसी कार्यवाही करती है।