नीमच, 30 मई 2026। सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला चिकित्सालय नीमच के रेड क्रॉस सभागार में वृद्धजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 100 मरीजों ने पहुंचकर लाभ लिया,जिनमें 81 वृद्धजन शामिल थे।

शिविर में जांच एवं उपचार:शिविर में हाई ब्लड प्रेशर के 58, डायबिटीज के 28,अस्थि रोग के 38 एवं आँखों की समस्या से ग्रसित 15 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण:वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.ऋतुराज शर्मा,मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. त्रिशान सिंह,मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.अदिति पेंढारकर,महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.दीक्षा यादव एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग चौधरी ने शिविर में आए मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया।

एनसीडी क्लिनिक की भूमिका:एनसीडी क्लिनिक स्टाफ मनीष व्यास, नीलम वैद्य एवं टीना राठौर द्वारा मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। स्टाफ द्वारा मरीजों को मासिक फॉलोअप के लिए प्रेरित किया गया तथा वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।