जावद। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बताया है कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाश समर्थक एवं नीमच जिले के भाजपा के कद्दावर नेता सुरेंद्र सेठी दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान नई दिल्ली संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।‌ भाजपा नेता नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि भाजपा के कद्दावर नेता सुरेंद्र सेठी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करके विभिन्न विषयों पर चर्चा करके वस्तु स्थिति से अवगत कराया साथ ही नीमच जिला आने का न्यौता दिया। केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा सेठीजी आप हमारे राजघराने परिवार के पारिवारिक सदस्य हो में आपकी बात नहीं टाल सकता शीघ्र ही नीमच आऊंगा। इस दौरान पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहैडा भी मौजूद रहे