नीमच। मध्यप्रदेश शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया का तबादला 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) रीवा में उप सेनानी पद पर किया गया है। उनके स्थान पर हेमलता अग्रवाल को नीमच का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही पदभार ग्रहण कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगी। नवल सिंह सिसोदिया ने अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।