मन्दसौर जिले के पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। जब से जांबाज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कमान संभाली है, तब से बदमाशों और तस्करों के साथ-साथ महकमे के सुस्त और जुगाड़ू अफसरों की नींद उड़ी हुई है। सालों से थानों और चौकियों में मलाईदार कुर्सियों पर जमे पुलिसकर्मियों के साम्राज्य को उखाड़ फेंकते हुए, एसपी मीना ने महज 9 महीने में 90 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का पत्ता साफ (तबादला) कर दिया है!
‘लेन-देन’ के आरोपों पर करारा प्रहार!-
हाल ही में पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगे पैसों के लेन-देन के दाग को धोने के लिए एसपी विनोद कुमार मीना ने एक ऐसा ब्रह्मास्त्र तैयार किया है, जिससे पूरा मध्य प्रदेश हैरान है। मन्दसौर अब मध्य प्रदेश का पहला ऐसा जिला बनने जा रहा है, जहां थाना प्रभारियों (TI) के लिए ‘परफॉर्मेंस-बेस्ड ट्रांसफर सिस्टम’ लागू हो रहा है।
सीधा संदेश: अब न चलेगी सिफारिश, न चलेगा राजनीतिक रसूख। जो काम करेगा, वही थाने में टिकेगा!
⏱️ ‘3 से 6 महीने’ का अल्टीमेटम: काम ढीला, तो बोरिया-बिस्तर गोल!
नए सिस्टम का सीधा और कड़क नियम है—काम अच्छा तो इनाम, काम खराब तो सीधे रवानगी!
कमजोर परफॉर्मेंस या शिकायत: सिर्फ 3 महीने में थाने से छुट्टी!
👉बेहतर काम: उन्हें ही मिलेगा क्षेत्र में आगे काम करने का मौका।
👉इस रोटेशन पॉलिसी से पुलिसकर्मियों और बदमाशों के बीच सालों से पनप रही ‘जुगलबंदी’ और सांठगांठ पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी।
इन 11 पैमानों पर कसेगा ‘ईमानदारी का मीटर’
अब टीआई साहब की कुर्सी कितनी सुरक्षित है, यह कोई नेता जी तय नहीं करेंगे, बल्कि 11 कड़े पैरामीटर्स तय करेंगे। इनमें शामिल हैं!👇
👉CM हेल्पलाइन की शिकायतों का तुरंत और सही निपटारा।
👉NDPS एक्ट (नशामुक्त अभियान) के तहत तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।
👉सालों से धूल खा रहे लंबित मामलों का निपटारा।
👉इलाके की जमीनी कानून व्यवस्था।
🔥 ग्राउंड रिपोर्ट: अब बढ़ेगी कॉम्पिटिशन, मिटेगा राजनीतिक हस्तक्षेप!
इस कड़क नवाचार के बाद अब थाना प्रभारियों के बीच बेहतर काम करने की होड़ मचने वाली है।
जानकारों का मानना है कि इस सिस्टम से पुलिसिंग में पारदर्शिता आएगी, अपराधियों में खौफ बढ़ेगा और मन्दसौर पुलिस की साख जनता के बीच ‘सुपरहीरो’ जैसी हो जाएगी।
मन्दसौर से साफ संदेश है—सुधर जाओ… या फिर झोला उठाओ!
कैसी लगी आपको मन्दसौर एसपी की यह कड़क नीति? कमेंट में अपनी राय जरूर दें और शेयर करें!


