नीमच 9 जून 2026, शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा मंगलवार 9 जून को जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन जीर्णशीर्ण भवनों को जमीदोज किया गया। सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि शुक्रवार 9 जून को नगरपालिका की टीम द्वारा जनसुरक्षा के मद्देनजर नीमच सिटी के कालिदास मार्ग (जूना बाजार), पर जीर्णशीर्ण भवन, पूरनगंज में आर्य समाज का जीर्णशीर्ण भवन तथा ठक्कर बप्पा गंज में जीर्णशीर्ण भवन के खतरनाक हिस्से को जेसीबी व अन्‍य उपकरणों के माध्‍यम से जमीदोज किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि नगरपालिका नीमच द्वारा जीर्णशीर्ण भवनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीमच शहर में सर्वे करवा कर 12 खतरनाक एवं जीर्णशीर्ण भवनों को चिन्हित कर, भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर संभावित दुर्घटना वाले जीर्णशीर्ण भवन को गिरवाने हेतु सूचित किया गया था। किन्तु निर्धारित अवधि में भवन स्वामी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर, नगरपालिका नीमच द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही के दौरान नगरपालिका के प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया,श्री महेंद्र साहू, श्री अब्दुल हमीद, रवि भंडारी पूरे अमले के साथ मौजूद थे।