दौसा में स्व.राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि,पुण्यतिथि पर नीमच से युवा कांग्रेस जिला महासचिव राजेंद्र मीणा भी पहुंचे,
11 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। दोसा किसान, जवान और आमजन की आवाज़ रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर दौसा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नीमच से युवा कांग्रेस जिला महासचिव राजेंद्र मीणा ऊषारा भी मौजूद रहे । वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजेश पायलट ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचार, सादगी और जनसेवा का भाव आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. पायलट के आदर्श और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।