जावद में मच्छरों पर वार: नगर परिषद ने शुरू किया विशेष फॉगिंग और सफाई अभियान
13 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
जावद। बारिश के मौसम से पहले मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए नगर परिषद जावद ने विशेष फॉगिंग एवं सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों और गलियों में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है तथा नालियों की सफाई भी की जा रही है। नगर परिषद की टीम द्वारा भंवरिया गली, बटवाल गली, बागड़िया बाजार, जैन मंदिर क्षेत्र, मानक चौक, लक्ष्मीनाथ चौक, धान मंडी, खारी बावड़ी सहित प्राचीन मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम करना है। नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली एवं उपाध्यक्ष सुचित सोनी ने बताया कि नागरिकों को मच्छरों और उनसे फैलने वाली बीमारियों से राहत दिलाने के लिए यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा पानी जमा न होने देने की अपील की। परिषद प्रशासन के अनुसार आगामी दिनों में भी यह अभियान नगर के विभिन्न वार्डों, गली-मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में जारी रहेगा। फॉगिंग अभियान प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर कर मच्छरों के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण किया जा