जावद-डीकेन अस्पतालों को मिले चार नए डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
13 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चार नए चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की है। इनमें डॉ. सुमन अधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डीकेन तथा डॉ. सोनाली यादव, डॉ. मनोज कुमार धाकड़ और डॉ. निलेश करवाड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावद में नियुक्त किया गया है। लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे क्षेत्र में इन नियुक्तियों से मरीजों को बेहतर उपचार, ओपीडी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं आपातकालीन सेवाओं का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि नीमच जिले को कुल 10 नए चिकित्सा अधिकारी मिले हैं,जिनमें से चार की पदस्थापना जावद विधानसभा क्षेत्र में की गई है। क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जताई है।