नीमच पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, नयागांव चौकी प्रभारी और जीरन थाना स्टाफ का हुआ स्थानांतरण
16 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच,पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने प्रशासनिक दृष्टि से दो पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक मंगल सिंह राठौर को चौकी प्रभारी नयागांव (जावद) से थाना जीरन तथा कार्यवाहक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया को थाना जीरन से चौकी प्रभारी नयागांव पदस्थ किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।