नयागांव चौकी के नए प्रभारी बने राजेंद्र सिंह सिसोदिया, आज ग्रहण किया पदभार
19 Jun 2026
NEEMUCH NEWS
नयागांव। नयागांव पुलिस चौकी में नवागत चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने चौकी स्टाफ से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत राजेंद्र सिंह सिसोदिया को नयागांव चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नयागांव चौकी अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित होने के कारण सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। पदभार ग्रहण करने के बाद सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की