नीमच। गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा का 17वें दिन विधिवत समापन हुआ। कथा के प्रवचनकर्ता भाई भगवान दीन प्रजापति को भावभीनी विदाई देते हुए शाल, श्रीफल, वस्त्र एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल गौड़ ने ईश वंदना प्रस्तुत करते हुए प्रज्ञा पुराण के प्रवचनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाई भगवान दीन प्रजापति द्वारा किया गया प्रज्ञा पुराण का विवेचन अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम में कैलाश अहीर, एस.एस. पंडित, सुरेंद्र बम, डॉ. महेश शर्मा, गिरिराज सिंह सहित गायत्री परिवार एवं स्वाध्याय मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के आग्रह पर निर्धारित 7 दिनों की कथा को आगे बढ़ाया गया था, जिसका समापन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।