नीमच पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना रतनगढ़ के अंतर्गत आने वाली डीकेन पुलिस चौकी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की वैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वाहन चेकिंग देखकर भाग रहे थे तस्कर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जून 2026 को डीकेन पुलिस चौकी की टीम जब वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को देखकर एक कार भागने लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और सफेद रंग की वैगनआर कार (नंबर: GJ 38 BD 5701) को रोक लिया। जब कार की विधिवत तलाशी ली गई, तो उसमें से ‘ऑल सीजन’ ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कुल 2557 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुए। जब्त की गई इस कुल शराब की मात्रा 460.26 लीटर आंकी गई है।
हरियाणा के रहने वाले हैं तीनों आरोपी पुलिस ने कार और अवैध शराब को जब्त कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी हरियाणा के निवासी हैं:


