रतनगढ़ माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में समाज का उत्पत्ति दिवस 'महेश नवमी पर्व' पर बेहद हर्षोल्लास,उमंग और पारंपरिक श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया।तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम रही। *वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भगवान महेश का अभिषेक व हवन,भगवान श्री महेश के 5159वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रातः 9 बजे श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में विशेष अभिषेक एवं हवन का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समाज के वरिष्ठ जनों—जमनालाल मूंदड़ा, सुरेश मंडोवरा 'प्रभात', अखिलेश खटोड़, राजेन्द्र बाल्दी, किशन मंडोवरा, राकेश खटोड़ और तरुण मूंदड़ा ने विधिवत आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में दिखा हुनर,प्रतिभाएं हुई पुरस्कृत,माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दोपहर को आयोजित मुख्य समारोह में समाज की प्रतिभाओं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान चेयर रेस,'भगवान के नाम बताओ',वन मिनट गेम, जनरल नॉलेज, वेजिटेबल रंगोली, रिवर्स रेस,नो-फायर कुकिंग, भजन गायन, एकल व सोलो डांस,कपल डांस और स्वच्छता अभियान से सम्बंधित शानदार नाटक का आयोजन किया गया। ​दीप प्रज्वलन व अतिथि स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों—जिला उपाध्यक्ष सुरेश मंडोवरा, प्रहलाद आगार, ओमप्रकाश मंडोवरा, सुंदरलाल मंडोवरा, सतीश परवाल, जिला सचिव श्रीमती सपना मंडोवरा, समाज अध्यक्ष राजेश लढा, सचिव दीपक सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष रिंकू सोनी एवं सचिव मोनिका मंडोवरा ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत सत्यनारायण ईनाणी, श्रीमती अरुणा मंडोवरा व श्रीमती अनीता मंडोवरा द्वारा किया गया।इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न व उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। ​भजनों की धुन पर निकली भव्य शोभायात्रा,जगह- जगह हुआ स्वागत,सायं 5 बजे माहेश्वरी समाज भवन से भगवान महेश की आकर्षक रूप से श्रृंगारित झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा रवाना हुई। बैंड-बाजों की सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों पर झूमते-नाचते और 'हर- हर महादेव' व 'जय महेश' के जयकारे लगाते श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। ​पलक-पावड़े बिछाकर हुआ स्वागत, शोभायात्रा का ओमप्रकाश ईनाणी (पुष्पवर्षा व नमकीन छाछ),ओमप्रकाश बाहेती व सत्यनारायण ईनाणी(दूध कोल्ड्रिंक्स), मुकेश मंडोवरा (ठंडाई), पुरुषोत्तम सोडानी (कोल्ड्रिंक्स), राधेश्याम लढा (ठंडाई) और मुरलीधर लढा द्वारा फ्रूट ज्यूस पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ​ युवा शुभम ईनाणी ने पेश की 'स्वच्छता की मिसाल' ​शोभायात्रा के दौरान समाज के युवा शुभम ईनाणी ने स्वच्छता अभियान का विशेष ध्यान रखा।उन्होंने स्वल्पाहार एवं शीतल पेय वितरण के दौरान खाली डिस्पोजल और कचरे को डस्टबिन में डलवाने की बेहतरीन व्यवस्था संभाली, जिसकी सभी ने सराहना की। सहभोज के साथ हुआ समापन,शोभायात्रा पुनःमाहेश्वरी समाज भवन पहुंचकर संपन्न हुई,जहां महा आरती और महेश वंदना की गई।इसके बाद समाज के सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया।​समस्त कार्यक्रमों का कुशल संचालन निर्मल मूंदड़ा एवं आभार राजेश लढा के द्वारा व्यक्त किया गया।इस भव्य महोत्सव में माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ जन, महिला मंडल की पदाधिकारी, युवा और बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।