नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच थाना एवं चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी भीमसिंह सिसोदिया और रामपुरा थाना प्रभारी विपिन मसीह को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर को कुकड़ेश्वर, उप निरीक्षक निलेश सोलंकी को रामपुरा तथा सहायक उप निरीक्षक गोपाल तनान को सरवानिया महाराज चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।