नीमच। मनासा क्षेत्र में लाठी-डंडे और एयर गन के साथ दबंगई करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में मनासा थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुबह वीडियो बनायाशाम को पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी
थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने दिखाई सख्ती
लाठी,डंडा और रिवाल्वर लेकर वीडियो बनाने वाले युवाओं की हेकड़ी मनासा पुलिस ने निकाल दी। सुबह मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम दरगपुरा में एक झगड़े को लेकर कुछ युवाओं ने लाठी,डंडा,हॉकी और रिवाल्वर लेकर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। इस वीडियो को मनासा पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया ओर चंद घंटों में वीडियो में दिख रहे सभी लोगो को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने वीडियो वायरल होने के चंद घंटों में कार्यवाही की और वीडियो में हथियार के साथ दिख रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अर्जुन बंजारा,आनंद बंजारा,लोकेश दायमा, राहुल दायमा,गोविंद दायमा,ओमप्रकाश दायमा,बाबूलाल दायमा,वकील दायमा और सोनू लोहार को गिरफ्तार कर लिया है। मनासा थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने चंद घंटों में वीडियो में हथियार लहरा रहे लोगो को सलाखो के पीछे कर दिया।


