नीमच। । जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 315.1 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक जिले की चारों तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है- नीमच में 229.0 मि.मी.,जावद में 202.0 मि.मी., सिंगोली में 226.7 मि.मी.तथा मनासा में 167.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 293.6 मि.मी., जावद में 330.0 मि.मी., सिंगोली में 437.0मि.मी. तथा मनासा में 200.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, 6 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 4.7 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच तहसील में 5.0 मि.मी., मनासा में 14.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई, जबकि जावद एवं सिंगोली तहसीलों में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
जिले में अब तक औसत 206.1 मि.मी. वर्षा दर्ज
Related Posts
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज हार्कियाखाल बालाजी के दर्शन करेंगे
नीमच, 06 जुलाई 2026। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज 7 जुलाई 2026 मंगलवार को नीमच जिले के हार्कियाखाल स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।…
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन! निलेश अवस्थी टी आई है तो दबंगों की कुटाई मुमकिन है
नीमच। मनासा क्षेत्र में लाठी-डंडे और एयर गन के साथ दबंगई करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास…


