नीमच। पूज्य आचार्य श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज के नीमच आगमन पर श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का पुष्पहारों से भव्य स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मालवा-मेवाड़ के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा (गंगानगर) ने भी महाराज श्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, सेवा और संस्कारों के प्रसार में संतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महाराज श्री के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया। महाराज श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश देते हुए कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और परस्पर सहयोग से ही संभव है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।


