मनासा। जोगणियां माता मंदिर के समीप स्थित अरिहंत विहार कॉलोनी में खुले पड़े पानी के टैंक में गिरने से एक 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल (5) पिता सुनील,निवासी भील आदिवासी परिवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में पानी का टैंक बिना ढक्कन के खुला पड़ा था। इसी दौरान खेलते समय मासूम उसमें गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने टैंक को खुला छोड़ने को लेकर कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच,
Related Posts
आमिर खान से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अरोरा, मुंबई में हुई खास मुलाकात
मुंबई/नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद…
ईमानदारी की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक ने लौटाया खोया पर्स, इनाम लेने से किया इंकार
नीमच। नकारात्मक खबरों के बीच एक सकारात्मक घटना ने इंसानियत और ईमानदारी पर भरोसा फिर से मजबूत कर दिया। नीमच यातायात पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवी सिंह चौहान ने…


