नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जावद के द्वारा “स्वैच्छिकता पर्व” अंतर्गत कार्यक्रम रखा गया जिसमें चयनित नवांकुर संस्था उत्प्रेक्षा सोशयल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था नयागांव एवं प्रस्फुटन समिति सुखानंद, बरखेड़ा कमलिया, सुवाखेड़ा, मेंढ़की, नगर अठाना , नगर नयागांव व ग्रामीण जन व उनकी टीम के साथ सैक्टर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री नवनीत जी रत्नाकर के द्वारा स्वच्छता पर्व को लेकर के विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा पौधा रोपण नशामुक्त स्वच्छता कार्य को लेकर के चर्चा की गई और विकासखंड समन्वयक शिव शंकर शर्मा सर द्वारा MSW,BSW के प्रवेश हेतु सभी से चर्चा की गई और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई विकासखंड जावद द्वारा स्वच्छता पर्व पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा आगामी समय में किस प्रकार के कार्य करना है उसकी चर्चा की गई
04 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, सामाजिक समरसता “एक पेड़ माँ के नाम”, स्वच्छता अभियान एवं जन जागरूकता गतिविधियों में सहभागी बनाकर स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।एवं जनभागीदारी के लिए संकल्प लिया गया लोगों को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने का यह अभियान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
बैठक में आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई । तथा कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियां से विद्या पाराशर, सचिन पाराशर, रामदयाल माली, शांतिलाल धाकड़, विमला प्रजापत, महेश प्रजापत, और cmcldp स्टूडेंट नीतू पाराशर, कविता धाकड़, ज्योति श्योपुरा, वर्षा नागदा, रुचिका वैष्णव, मनीषा पाराशर, ज्योति पाराशर, पीयूष माली और गांव के नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन देवीलाल धनगर ने किया और कार्यक्रम का आभार प्रस्फुटन समिति सुखानंद की अध्यक्ष विद्या पाराशर ने माना।।


