मुंबई/नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच उत्सुकता का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अरूल अरोरा ने आमिर खान को नीमच आने का निमंत्रण भी दिया।  तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट का पारा हाई हो चुका है और लोग पूछ रहे हैं—आखिर माजरा क्या है? सूत्रों के मुताबिक, यह कोई आम मुलाकात नहीं थी। नीमच की माटी का नाम रोशन कर रहे अरूल अरोरा जब आमिर खान से मिले, तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी उनके जज्बे को देखकर दंग रह गए। दोनों के बीच काफी देर तक गंभीर गुफ्तगू हुई। अरूल अरोरा ने सिर्फ मुलाकात ही नहीं की, बल्कि आमिर खान को सीधे नीमच आने का न्यौता भी दे डाला है! अब देखना यह है कि क्या नीमच की सड़कों पर बहुत जल्द आमिर खान का जलवा देखने को मिलेगा?*

क्या कोई बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है?

क्या आमिर खान नीमच में किसी बड़े सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे?

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के बाद जिले में चर्चा का माहौल है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या भविष्य में आमिर खान नीमच आएंगे या किसी सामाजिक पहल से जुड़ेंगे। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अरूल अरोरा ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से जिले में अलग पहचान बनाई है। वहीं आमिर खान सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रियता और संवेदनशील सोच के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में इस मुलाकात को लेकर लोगों में स्वाभाविक उत्सुकता बनी हुई