नीमच। शहर में अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ समय तक यह कारोबार बंद रहा, लेकिन अब फिर से इसके सक्रिय होने की चर्चा है। स्थानीय स्तर पर कालु दिनेश  और बंटी के नाम भी चर्चाओं में बताए जा रहे हैं। कार्रवाई से बचने के लिए कथित रूप से ठिकाने लगातार बदले जा रहे हैं और अलग-अलग स्थानों से नेटवर्क संचालित किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पूर्व भी अवैध सट्टे को लेकर इनके नाम स्थानीय चर्चाओं और खबरों में सामने आए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।