नीमच। अपनी कार्यकुशलता और मिलनसार व्यवहार के लिए पहचानी जाने वाली नीमच की यातायात प्रभारी, सूबेदार सोनू बड़गुर्जर को राज्य सरकार ने रक्षित निरीक्षक (RI) के पद पर पदोन्नत किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमलता अग्रवाल ने उन्हें कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सोनू बड़गुर्जर ने नीमच में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस पदोन्नति से पुलिस विभाग और आम जनता में हर्ष का माहौल है।