नीमच शहर के प्रमुख जल स्रोत जाजू सागर बांध हार्कियाखाल डेम के कैचमेंट एरिया में जमकर अवैध खेती हो रही है हालत यह हो चुके हैं कि अब पशुओं को चराने के लिए जमीन तक नहीं बची । डेम प्रभारी शेरु चौहान और चौकीदार जोरावर नायक खुद इस अवैध खेती में शामिल हो गए हैं । समाचार के सूत्र ने बताया कि दोनों ने भी अवैध रूप से खेती कर रखी है ।
कैचमेंट एरिया की करीब 2000 बीघा सरकारी जमीन पर वर्षों से अवैध खेती हो रही है। इस जमीन पर खुलेआम खेती की जा रही है, पहले प्रति बीघा ₹2000 की वसूली की जाती थी जो बढ़कर अब ₹3000 प्रति बीघा हो चुकी है सूत्र बताते हैं कि यह राशि ऊपर तक जाती है ।
अवैध खेती का ही आंकड़ा 50 से 60 लाख रुपए प्रतिवर्ष का अवैध कारोबार बन चुका है ।
नीमच नगर पालिका के अधीन आने वाले इस भूमि क्षेत्र पर हो रही इस अवैध खेती की जानकारी नगरपालिका के हर एक व्यक्ति को है, सभी पार्षदों को है, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को है और खास तौर पर नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा और उनके ससुर संतोष चोपड़ा को भी है फिर भी अवैध खेती पर अंकुश क्यों नहीं लगाया जा रहा यह एक बड़ा प्रश्न है।
इस अवैध खेती से न सिर्फ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है, बल्कि खेती की सिंचाई के लिए जाजू सागर बांध के पानी का उपयोग किया जाता है जिसके चलते नीमच शहर वासियों को हर साल पानी की किल्लत से सामना करना पड़ता है ।