रतनगढ़। क्षेत्र में मगरमच्छ को पकड़ने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा मगरमच्छ के बजाय एक गाय की बछड़ी के लिए जानलेवा साबित हुआ। पिंजरे में फंसने के कारण बछड़ी की मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे की पर्याप्त निगरानी नहीं की गई। यदि समय रहते पिंजरे की जांच की जाती तो बछड़ी की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि घटना की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस तरह के पिंजरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अन्य मूक पशु की जान न जाए। वहीं, समाचार लिखे जाने तक मगरमच्छ वन विभाग की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।