सिंगोली स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आज से 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व का शुभारंभ हुआ। यह पावन महोत्सव 21 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के तत्वाधान में किया जा रहा है।

प्रतिदिन होंगे विधान और स्वाध्याय,महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 10:30 बजे तक विभिन्न विधान संपन्न होंगे। सभी विधान आदरणीय पंडित श्री हिमालय जी महाराज, सेमारी के पावन सानिध्य में कराए जाएंगे।  महापर्व के पहले दिन आज समयसार विधान' का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

युवाओं के लिए विशेष आयोजन,
रात्रि में 7:30 बजे जिनेंद्र भक्ति और 8:00 बजे स्वाध्याय का कार्यक्रम होगा। यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं को धर्म से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पंडित श्री हिमालय जी एक प्रख्यात प्रेरक वक्ता भी हैं, इसलिए युवा वर्ग में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्साह के साथ भाग ले रहे श्रद्धालु,इस 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन में समाज के सभी आयु वर्ग के लोग अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जिनवाणी से गुंजायमान हो रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।