नीमच। विधायक सेवा केंद्र, नीमच पर एमपीईबी के एई श्री रविकांत रंजन, विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्र के सरपंचों की उपस्थिति में विद्युत व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती, नीचे लटक रहे विद्युत तारों, नए ग्रिड की स्थापना तथा करंट लगने से हुई दुखद घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने, अनावश्यक बिजली कटौती पर नियंत्रण रखने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।