नीमच। मंगलवार सुबह 7:30 बजे सूचना मिली माउंट जीयून स्कूल परिसर में एक गाय कुएं में गिर गई थी। जिसकी सूचना स्कूल संचालक द्वारा गऊ सेवा दल के सदस्यों दी गई। तत्काल साधनों की व्यवस्था करने में जूटे प्राइवेट क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था की गई। जगह कमजोर थी इसलिए जेसीबी से लेवल किया गया फिर क्रेन के सहारे गौ सेवक कुएं में उतरे और 2 घंटे रेस्क्यू के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया ।
इस सेवा कार्य में उपस्थित जीतू दीवान,सोनू ठाकुर,सचिन ग्वाल,कुश सैनी,सौरभ यादव, पार्थ जोशी दुर्गा शंकर धनगर, सोहेल सर, मैसी सर, बालाजी क्रेन सर्विस
धनगर अर्थमूवर्स समस्त सभी स्कूल स्टाफ और सभी साथियों का धन्यवाद।