मनासा। अध्यक्ष श्री विवेक समदानी उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं महेश राठौर जी, सचिव , संजय गांधी, सह सचिव राहुल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष दामोदर झवर तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का विधायक कार्यालय पर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मनासा का व्यापारी वर्ग हमारे नगर की आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है। व्यापारियों के हितों, उनके सम्मान और उनके प्रत्येक उचित कार्य में मैं सदैव व्यापारी संघ के साथ खड़ा हूँ। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से मनासा का व्यापार और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बने, यही शुभकामना है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।