जीरन:-प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सप्तम पैदल यात्रा भगवान श्री सांवलिया सेठ के धाम में हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर मंडफियाe धाम पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में शीश झुकाएंगे जीरन से हर साल निकलने वाली पैदल यात्रा दिनांक 6 अगस्त को सुबह 5 बजे बाह्ल्ला हनुमान मंदिर जीरन से रवाना होकर ग्वाल तालाब, राबड़िया गांव से गुजरते हुए राजस्थान की सीमावर्ती गांव जलोदिया से चलकर प्रथम विश्राम स्थल बंबोरी महादेव पहुंचेगी वहीं पर हजारों भक्त रात्रि विश्राम करेंगे वह दूसरे दिन सुबह 5:00 बजे से यात्रा प्रारंभ होकर दूसरे दिन दोपहर 2:00 बजे के करीब भगवान श्री सांवलिया सेठ के धाम पहुंचेगी इस यात्रा में लगभग 2000 से ज्यादा श्रद्धालु भाग लेकर यात्रा को सफल बनाते हैं वह इस वर्ष भी लगभग 2000 से ज्यादा श्रद्धालु इस यात्रा में पैदल चलकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के धाम पहुंचेंगे जीरन से निकलने वाली  इस अनोखी यात्रा में एक विशेष बात यह है कि भगवान श्री सांवलिया सेठ मित्र मंडल में ना तो कोई अध्यक्ष है ना कोई उपाध्यक्ष ना कोई पदाधिकारी सभी भक्त अपने आप में अध्यक्ष हैं वह सभी पदाधिकारी सभी श्रद्धालु भक्त वी भक्त मंडली अपने-अपने जिम्मेदार कार्यों को लेकर इस यात्रा में बहुत बड़ा सहयोग करते हैं वह अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं वह यात्रा के पूरे रास्ते सब श्रद्धालु लोग यात्रा में जाने वाले के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था करते हैं वह इन भक्तों का यात्रा में काफी सहरानिय योगदान रहता है भगवान की जीवंत तेज वाली प्रतिमा को विशेष पालकी में बिठाकर पैदल-पैदल भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में ले जाया जाता है वह वहां पूजा अर्चना की जाती है उसके बाद सभी श्रद्धालु वह भक्तगण वापस अपने स्थान धर्मशाला पर आकर भक्तों द्वारा बनाए गए भोजन को ग्रहण करते हैं वह वापस बस द्वारा अपने-अपने गांव को प्रस्थान करते हैं किसने की यात्रा में सभी भक्त लोग काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं वह इस यात्रा को सफल बनाते हैं सांवलिया सेठ मित्र मंडल द्वारा आव्हान किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस यात्रा को सफल बनाया जाए।