भारत में अमन,शांति और खुशहाली के लिए करेंगे विशेष दुआएँ  की।

नीमच-उमराह के मुकद्दस सफर पर जाने वाले जायरीन नीमच शहर से देर शाम पवित्र मक्का -मदीना के लिए रवाना हुए। इससे पहले परिवारजनों व समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए उनके सुरक्षित और कामयाब सफर के लिए दुआ की। उमराह के दौरान सभी जायरीन भारत देश में अमन-चैन, शांति,भाईचारे, एकता और खुशहाली के लिए विशेष दुआएँ करेंगे। साथ ही देश की तरक्की,सभी नागरिकों की सलामती और आपसी सौहार्द के लिए भी दुआ की जाएगी।वसीम खान ने   जायरीनों के इस मुकद्दस सफर की जानकारी देते हुए बताया की भारत हमारी मातृभूमि है,और देश में अमन, शांति एवं भाईचारा कायम रहना हम सभी की जिम्मेदारी है। मक्का-मदीना की पवित्र ज़मीन पर अपने वतन की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ करना हमारे लिए गर्व की बात है। मदनी टूर एंड ट्रैवल्स की ओर से सभी जायरीनों को उमराह की  मुबारकबाद एवं सुरक्षित सफर की शुभकामनाएँ दी गईं।