नीमच 13 अगस्त ।(केबीसी न्यूज़)। महंगाई की इस प्रतिस्पर्धा के दौर में यदि बाजार में आपको अपने व्यवसाय को बढ़ाना है तो नई तकनीक और डिजाइन का सहारा लेना पड़ेगा। इसके साथ आकर्षक गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करना होगा। यदि टेंट व्यवसायी ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा देंगे तो वह निरंतर सफलता की और अग्रसर होंगे। एकता के बिना किसी भी समाज या संगठन का विकास नहीं हो सकता है। यह बात फैडरेशन आफ टेन्ट मध्य प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह होरा ने कहीं।वे
टेंट लाइट केटेर्स डीजे फ्लावर इवेंट एसोसिएशन नीमच की वार्षिक बैठक एवं चुनाव कार्यक्रम बुधवार 12 अगस्त को सुबह 11 .25 बजे पारस मणि रिसोर्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पद प्रतिष्ठा और पैसा आने के बाद व्यक्ति का अहंकार बढ़ता है टेंट व्यवसाय में यदि हमें सफल होना है तो अपने अहंकारका त्याग करना होगा। जब डीजे पर प्रतिबंध लगा तो भोपाल में 25000 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया तो संगठन की समस्या का निराकरण भी हुआ। जन्म से लेकर मरण तक टेंट साउंड लाइट फ्लावर डेकोरेशन फोटोग्राफर इवेंट मैनेजमेंट सभी की आवश्यकता होती है। व्यवसाईयों को अपने व्यवसाय में प्रगति करना है तो इवेंट मैनेजमेंट के कोर्स को भी सीखना चाहिए।
आपका व्यवहार अच्छा है तो आपको कार्य मिलेगा। किसी भी टेंट व्यवसाय को कार्य करने के बाद भुगतान में परेशानी आती है तो संगठन सहयोग करेगा। रणवीर सिंह चांवला ने कहा कि नीमच जिले की एकता को साधुवाद टेंट व्यवसायी समाजकल्याण के लिए कार्य करते हैं। टेन्ट सामग्री का मूल्य सभी को एक रखना होगा तभी व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। जब भी टेंट का कार्यक्रम का आदेश बुक करें तो लिखित में अनुबंध भी करें ताकि भुगतान में परेशानी नहीं हो। गला कार्ड प्रतिस्पर्धा से बच्चे सभी समन्वय के साथ एक दूसरे के साथ रहकर मैत्री भाव के साथ आगे बढ़े।
प्रदेश सचिव संजीव गहलोत ने कहा कि टेंट का गाड़ी छोटा नहीं होता है छोटे से टेंट से व्यापार शुरू करने वाला व्यक्ति रिसोर्ट का मालिक बन सकता है उदाहरण आपके सामने है प्रत्येक व्यापारी से मित्रता रखें तो वह आपका सहयोगी बनेगा ओमप्रकाश गहलोत ने कहा कि टेंट का कार्य बहुत सेवा का कार्य है आप सम्मान दोगे तो सम्मान मिलेगा नीमच का नाम प्रदेश में गर्व के साथ किया जाता है।
निवृत्तिमान जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि टेंट के व्यवसाय में रिसॉर्ट और धर्मशाला को रात्रि कालीन में ही खाली कर दूसरे दिन कहीं अन्यत्र सामान पहुंचना पड़ता है रात में जब भी कभी टेंपो चालक को पुलिस परेशान करती है तो संगठन जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस समस्या का निराकरण के लिए प्रयास करेगा। अध्यक्ष पद पर नहीं रहते हुए भी संगठन के माध्यम से सभी को निरंतर सहयोग सेवा का कार्य करता रहूंगा। केंट कार्यों की रेट लिस्ट सभी को उपलब्ध कराएंगे उस व्यापार में प्रगति होगी। 7 सितंबर को सागर में आयोजित प्रादेशिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 46 जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे जिसमें
नीमच जिले से 32 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।सामान भाई के साथ कार्य करें तो सफलता मिलती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल दिलीप विश्वकर्मा मुजफ्फर खान मुरलीधर नायक भी अतिथि के रूप में मंच पर आसीन थे।फेडरेशन ऑफ़ मध्य प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी समन्वय समिति सदस्य राजेश जायसवाल पराग टेंट ने बताया कि कार्यक्रम में इस अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव संगठन की नई मूल्य सूची जारी करने, संगठन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की कार्य योजना पर विचार विमर्श भी किया गया।
.....
जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन
.....
इस अवसर पर बैठक के मध्य दोपहर 2:30 बजे संगठन में जिला अध्यक्ष पद पर सतीश साहनी ,जिला सचिव शकील मंसूरी, कोषाध्यक्ष रौनक जैन ,नीमच तहसील ब्लाक अध्यक्ष के पद पर हितेश नरेड़ी सचिव अजय चावला, जावद तहसील अध्यक्ष पद पर सोनू भाई मोरका, सचिव दीपक गहलोत, मनासा तहसील अध्यक्ष पद पर तेजकरण मोदी, सचिव दुर्गेश चौधरी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।आगामी 8 दिनों में सभी पदाधिकारीयों द्वारा अपनी अपनी जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रदेश संगठन पदाधिकारीयों द्वारा संगठन के 207 कार्यकर्ताओं का टेंट के माध्यम से कोरोना काल में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए साफा मोती माला तिंरगा दुपट्टा पहनकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मध्य मेघा स्क्रीन पर संगठन के बारे में जानकारी का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ टेंट व्यवसाय सुभाष कुमार जैन दादा राज सिंह चौधरी का विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितेश बंसल, सहसचिव शकील मंसूरी, महासचिव तेजसिंह सिसोदिया ,
उपाध्यक्ष सोहनलाल माली जावद रौनक जैन मनासा, संगठन मंत्री दिनेश जोशी, कोषाध्यक्ष पीतांबर बागोरा ने सभी सदस्यो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत अमित मोटवानी अजय चावला तुलसी पंजवानी फिरोज भाई रौनक जैन बंटी भाई वारसी आदि कार्यकर्ताओं ने किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल चौधरी ने किया तथा आभार राजेश जायसवाल पराग टेंट ने व्यक्त किया।