नीमच। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 13/14 अगस्त 2026 की दरमियानी रात जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में एक विशेष कॉम्बिंग गश्त (Combinaitry Patrol) आयोजन किया गया। इस वृहद अभियान के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं भारी पुलिस बल द्वारा पूरे जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़, आदतन अपराधियों/गुंडा-बदमाशों की चेकिंग, होटल/लॉज व ढाबों की औचक चेकिंग तथा महिला संबंधी अपराधों के आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाइयाँ,
सघन वाहन चेकिंग व समन शुल्क अभियान के दौरान जिले में 12 चिन्हित स्थानों पर संयुक्त चेकिंग पॉइंट लगाए गए। इस दौरान 250 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 61 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹26700/- का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही, अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
फरार आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी - लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 130 वारंट तामील कराए गए। इनमें 39 स्थायी वारंट तथा 91 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
अपराध श्रेणी वारंट तामीली - तामील कराए गए वारंटों में मुख्य रूप से मादक पदार्थ तस्करी का 01, शरीर संबंधी अपराधों के 52 तथा संपत्ति संबंधी (चोरी/लूटेरे) अपराधों के 15 वारंट शामिल हैं।
अपराधियों की निगरानी व जिला बदर चेकिंग*- पुलिस टीमों द्वारा रात्रि में कुल 116 सक्रिय निगरानी बदमाशों/गुंडों तथा 05 जिला बदर (Expelled) चल रहे अपराधियों की औचक चेकिंग की गई। उनके वर्तमान निवास, उपस्थिति तथा आजीविका के स्रोतों के संबंध में पुख्ता जानकारी एकत्रित की गई।
होटल, लॉज एवं ढाबा चेकिंग- अवैध व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के 56 होटलों, लॉजों और ढाबों को खंगाला गया। ढाबा व होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आगमन पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। अवैध आबकारी व सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई*- आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 09 प्रकरण दर्ज कर ₹4300/- मूल्य की 44 लीटर अवैध देशी व कच्ची शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, सट्टा एक्ट के तहत 03 प्रकरणों में ₹740/- की नगद राशि बरामद की गई।
प्रतिबंधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई- क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु कुल 41 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गईं। सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों की(ATM) तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास द्वारा व्यक्त किया गया है कि जिला पुलिस नीमच क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त समाजकंटकों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त और प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी