नीमच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमेंट कर्मचारी श्रमिक संघ के कार्यालय परिसर में शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ । कार्यक्रम में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। उपस्थित कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने राष्ट्र के प्रति एकजुटता और समर्पण का संकल्प लिया। इसमे सीमेन्ट कमचारी श्रमिक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह, बंटू , राजकुमार, सुरेश पाटीदार ,गजेंद्र सोनी,रतनलाल  धाकड़, महेन्द्र , सुनिल,भारत सिंह एवं  इस अवसर पर सीमेंट कर्मचारी श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गजेंद्र सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा मिठाई का वितरण किया गया।