नीमच। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नीमच जिले के जिला मुख्यालय नीमच प्रखंड पर विशाल मशाल यात्रा निकाली, जानकारी देते हुए नीमच प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी ने बताया कि मशाल यात्रा बारादरी से शुरू होकर घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, प्लैटिनम चौराहा से घूमकर कमल चौक फवारा चौक होती हुई पुनः बारादरी पर पहुंची । मशाल यात्रा के प्रारंभ से पहले बारादरी प्रांगण में बौद्धिक हुआ बौद्धिक को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता 1947 में मिली यह हमारे लिए गर्व का विषय है स्वतंत्रता आंदोलन में कई क्रांतिकारियों ने भाग लिया लेकिन स्वतंत्रता के साथ ही अखंड भारत का विभाजन हो गया, भारत, नेपाल बांग्लादेश भूटान पाकिस्तान के रूप में बंट गया । अखंड भारत हमारे हिंदुस्तान के लिए गौरव का विषय था और है लेकिन हमें समझना होगा कि अखंड भारत का विघटन कैसे हुआ यह देश हमसे अलग क्यों हुए इसका मुख्य कारण है हिंदुस्तान में फैलता जातिवाद, आज हिंदू अलग-अलग जातियों में बंट गया है हम स्वयं को हिंदू बोलने से पहले अपनी जातियों का उल्लेख करते हैं जिसके चलते कहीं ना कहीं हिंदुस्तान के हिंदुओं में आपसी ताकत नहीं बन पा रही है । जरूरत है कि हर एक हिंदुस्तानी सबसे पहले हिंदू होने पर गर्व करें यदि आज हम देखेंगे तो विघटित हुए देश के अंदर हिंदू समाज की संख्या नगण्य के रूप में हो चुकी है क्योंकि गैर हिंदू धर्मी लोगों ने इसका फायदा उठाया है और विधर्मियों ने भी अंग्रेजों की तरह फूट डालने के प्रयास किए हैं । अखंड भारत का विभाजन सदियों से चले आ रहे धार्मिक और वैचारिक संघर्ष का परिणाम है। वर्तमान में खंडित भारत भी जातिवाद, क्षेत्रवाद, स्वार्थ की राजनीति और भ्रष्टाचार जैसी आंतरिक समस्याओं से जूझ रहा है, जिसने समाज को भीतर से कमजोर किया है। इसके लिए समाज के बीच सांस्कृतिक एकता को पुनर्जीवित करना होगा। जब भारत भीतर से एक सशक्त, एकजुट और तेजोमय राष्ट्र बनेगा तभी अखंड भारत के इस संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। इस दौरान मंच पर विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, प्रखंड अध्यक्ष बंटी अग्रवाल, प्रखंड संयोजक पवन जयसवार मंचासिन रहे ।  आयोजन में प्रबंधन विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री विनोद जयसवार, जिला सहसंयोजक बृजेश वाल्मीकि, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख दिनेश शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख जगदीश नागर, जिला सह गोरक्षा प्रमुख सूरज ग्वाला, जिला बालो उपासना प्रमुख दिलीप ग्वाला, जिला अर्चक संपर्क प्रमुख पंडित राम अवतार शर्मा,  प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल सेन, प्रखंड सह मंत्री राहुल खटीक, प्रखंड सह संयोजक राजू धनगर, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख बाबूलाल, प्रखंड सेवा प्रमुख हरीश यादव, प्रखंड सत्संग प्रमुख रवि परिहार ने संभाला । इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।