नीमच में जहां सीएमओ दुर्गा बामनिया की मौन स्वीकृति के चलते धड़ल्ले से अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहे हैं तो कही अवैध बिल्डिंगे तन चुकी है वही गुमटीधारियों के हौसले कितने बुलंद हैं कि अब शहर की नाक फव्वारा चौक को भी नहीं छौड़ रहे। जहां देखने में आया है कि किसी भाजपा नेता जी ने कदम उठाया है और शनिवार शाम छुट्टी का दिन और शुभ मुहूर्त देखकर पार्लर लिखी शटर वाली गुमटी स्थापित कर दी। बता दे कि उक्त स्थान पर कई सालों से एक अंडे का ठेला लगाकर गुजर बसर करने वाले को आर्थिक रूप से आजीविका का सामना करना पड़ेगा।