मनासा। प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव शनिवार 15 अगस्त को स्थानीय डाक बंगले पर निर्वाचन अधिकारी शब्बीर बोहरा एवं हेमंत शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए संजय व्यास एवं कैलाश सोडानी द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद धर्मेंद्र पाटीदार को सर्वसम्मति से प्रेस क्लब मनासा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सचिव पद पर एकमात्र नामांकन होने से नरेंद्र कुशवाह निर्विरोध सचिव चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद से मंगल गोस्वामी एवं कुंजबिहारी सिंह कुशवाह के नाम वापस लेने के बाद परशराम वर्मा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सहसचिव पद पर दिलीप बोराना निर्वाचित हुए,जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मंगल कुशवाह एवं मनीष जोलान्या का चयन किया गया। प्रेस क्लब के संरक्षक पद की जिम्मेदारी शब्बीर बोहरा,हेमंत शर्मा एवं संजय व्यास को सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रेस क्लब मनासा के पूर्व अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय,पूर्व सचिव भरत कनेरिया सहित वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमावत, यशवंत राठौर,नरेंद्र राठौड़,राकेश गुर्जर,नमन यति एवं राकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और प्रेस क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।