संतोष जैन - राजस्थान किरण

 निंबाहेड़ा/वंडर सीमेंट लिमिटेड,आर.के. नगर,निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर सम्मानित हुए। उल्लेखनिय है कि 15 अगस्त 2026 को इन्दिरा गांधी स्टेडियम,चित्तौड़गढ़ में आयोजित स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि गौतम दक सहकारिता मंत्री एवं समारोह के अध्यक्ष डॉ. मंजू चौधरी,जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ एवं अतिथियों द्वारा सिया मूंदड़ा को सी.बी.एस.ई.12 वीं वाणिज्य संकाय बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चित्तौड़गढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही उपखण्ड स्तर पर निम्बाहेड़ा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सिया मूंदड़ा पाटनी पब्लिक स्कूल को निम्बाहेड़ा ब्लाॅक टाॅपर होने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन ने स्कूल की सभी प्रतिभाओं, उनके परिजनों एवं विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों ने परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर हम सभी को जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर गौरवान्वित किया हैं। प्रधानाचार्य (पाटनी पब्लिक स्कूल)  शशि कांत ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं हर वर्ष उत्कृष्ट परिणामों हेतु निरन्तर अग्रसर हैं।