नीमच। शहर का ऐतिहासिक क्रमांक-2 हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर शुक्रवार को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने मैदान से रैली निकाली। रैली के दौरान खिलाड़ियों ने सांदीपनी स्कूल का निर्माण खेल मैदान में नहीं किए जाने की मांग उठाते हुए प्रशासन से मैदान को सुरक्षित रखने की अपील की। बता दे कि गुरुवार को जेसीबी लेकर मैदान पर निर्माण शुरू कराने पंहुचे पीआईयू ओर ठेकेदार को खिलाड़ियों ने रोक दिया था। इसके बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम पराग जैन, एसडीओपी ,सीएसपी, पीआईयू अधिकारियों ओर मैदान बचाओं समिति के प्रतिनिधियों के बीच लंबी चर्चा हुई प्रशासन ने प्रस्तावित सांदीपनी सीएम राइज स्कूल के निर्माण के बाद भी 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक, ट्रैक,फुटबॉल, हॉकी,क्रिकेट,ग्राउंड ओर बास्केटबाल, कोर्ट,जैसी सुविधाएँ खिलाड़ियों व आम नागरिकों को सुबह शाम,उपलब्ध कराने तथा इसका लिखित आदेश जारी करने का भरोसा दिलाया था लेकिन शुक्रवार को जब लिखित आदेश सामने नहीं आया ओर निर्माण की कवायद फिर शुरू होता दिखाई दिया तो खिलाड़ियों का भरोसा पूरी तरह से टूट गया । इसके बाद मैदान पर जमा सैकड़ों खिलाड़ियों सड़कों पर उतर आए गाजे बाजे हाथों में तिरंगा ओर देश भक्ति के नारों के साथ निकली रैली ने शहर में आंदोलन की ताकत का प्रदर्शन किया। आंदोलकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे मैदान को निर्माण और खेल गतिविधियों के बीच बांटने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना हैं कि शहर के मध्य मौजूद यह मैदान वर्षों से खिलाड़ियों की नियमित प्रैक्टिक्स का प्रमुख केंद्र हैं,ओर इसे किसी भी रूप में सीमित करने में खेल गतिविधियां प्रभावित होगी। समिति की मांग अब पूरी तरह स्पष्ट हैं सांदीपनी स्कूल शहर से बाहर दूसरी जमीन उपलब्ध कराई जाए । शुक्रवार को रैली के दौरान यह चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार ने मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन में 1800 से 2000 हजार छात्र खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा इससे साफ है कि आंदोलनकारी अब संख्या ओर दायरा दोनों बढ़ने की तैयारी में हैं 

खेल प्रेमियों का कहना है कि क्रमांक-2 मैदान शहर के खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां विभिन्न खेलों का अभ्यास एवं आयोजन होता है। ऐसे में मैदान की भूमि को किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए उपयोग किए जाने से शहर के खिलाड़ियों को खेल सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा।

रैली के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मैदान बचाने के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

शनिवार को बाजार बंद का आह्वान-
आंदोलन के अगले चरण के रूप में खेल प्रेमियों ने शनिवार को बाजार बंद का आह्वान किया है। आंदोलनकारियों के अनुसार बाजार बंद को लेकर शहर के दुकानदारों से संपर्क किया गया है और उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।

खेल प्रेमियों ने शहरवासियों एवं व्यापारियों से बाजार बंद में सहयोग करने की अपील की है। अब शनिवार को प्रस्तावित बाजार बंद के दौरान आंदोलन का असर देखने को मिलेगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि क्रमांक-2 खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।