नीमच-महिलाओ को सबसे पहले हक दिलाने वाले इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर इस्लाम हज़रत मो.सल्लल्लाहों अलेहे वसल्लम के 1501वी योमें पैदाइश के  मौके पर शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी पांचवीं बार जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सदर सलीम खान के द्वारा 40 चौराहे पर शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी का फूल माला से स्वागत-सम्मान किया। मीडिया प्रभारी आरीफ शेख ने बताया की पैगंबर मोहम्मद सा (स.अ.व) के जन्मदिन पर स्वल्पाहार पोहा वितरण कर सेवा की गई। समाज जनों को पानी-शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर सैय्यद हसन अली, हयात खान चाचा,शकील खान, नाजिम, खान, जाहिद अली, रहमत पठान, ईकबाल पठान, हासिम खान आदि कमेटी के लोग उपस्थित थे।