नीमच। नगर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी तथा पोरवाल रेडगोल्ड ट्रैक्टर्स के पितृ पुरुष सेठ श्री हरिबल्लभ जी पोरवाल (बल्लू भैया) का आज 27 अगस्त को दुखद निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र के व्यावसायिक एवं सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
वे सारंग पोरवाल, स्वामी और अंश पोरवाल के दादाजी तथा शशिकांत, रविकांत और सूर्यकांत पोरवाल के पूज्य पिताजी थे।
अंतिम यात्रा कल
सेठ स्व.श्री हरिबल्लभ जी पोरवाल (बल्लू भैया) की अंतिम यात्रा शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा उनके निज निवास 'उड़ान' (स्कीम नंबर 36) से शव वाहन द्वारा नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल:
शशिकांत पोरवाल, रविकांत पोरवाल, सूर्यकांत पोरवाल, डॉ. समीर मोदी एवं समस्त पोरवाल परिवार
फर्म: पोरवाल रेडगोल्ड ट्रैक्टर्स, नीमच।