नीमच। आज दिनांक 1 सितंबर मंगलवार को एक अद्भुत सुखद दृश्य नज़ारा देखने को मिला।छूआ छूत भेदभाव से परे हटकर सर्व समाज की मंगल कामना को लेकर नीमच में पहली बार सर्व ब्राह्मण समाज ने एक शानदार शुरुआत की। आज नीमच फव्वारा चौक स्थित महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य कलश यात्रा की शुरुआत की गई। इस कलश यात्रा का आयोजन विप्र महिला मोर्चा द्वारा किया गया। विप्र महिला मोर्चा की संगीता शर्मा व निधि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया आज सनातन धर्म पताका फहराकर देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए सर्व समाज की भलाई की कामना को लेकर यह कलश यात्रा निकाली गई है। आज प्रातः 9:00 बजे कलश यात्रा नया बाजार घंटाघर तिलक मार्ग जाजू बिल्डिंग होते हुए बड़े वाले परशुराम धाम तक संपन्न हुई। कलश यात्रा के पश्चात आज से ही प्रतिदिन दोपहर 2: बजे से शाम पांच बजे तक भागवत कथा का वाचन होगा।
सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा विप्र सेना महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष निधि शर्मा कलश यात्रा प्रभारी संगीता शर्मा के नेतृत्व में शानदार व भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष नौजवान सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विशेष तौर से पंडित श्री रोहित जी नागर के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत का वचन होगा उनके कारण प्रिया आवाज से श्रोता धर्म लाभ लेंगे। आज कलश यात्रा में सर्वप्रथम पंडित जी द्वारा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हम सब एक हैं सर्व समाज एक है संपूर्ण भारतीय एक हैं,, की बुलंद आवाज सुनाई दी। कुल मिलाकर सामाजिक समरसता का यह आयोजन नीमच में एक शानदार मिसाल बनकर उभरा है। कार्यक्रम में विशेष तौर से वरिष्ठ पत्रकार ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ श्री भूपेंद्र गौड़ बाबा का योगदान सराहनिय रहा और उनके कुशल दिशा निर्देशन में यह कलश यात्रा सफल रही।