रतनगढ़।  हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल पर किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ और इस मामले में आवाज उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को रतनगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक युवा कांग्रेस रतनगढ़ और अनुसूचित जनजाति विभाग के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और जाति के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता। युवा कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कथित अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बहुजन समाज और संविधान की भावना का अपमान है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के प्रयास बंद करने की मांग की।,कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।” प्रदर्शन में अनुसूचित जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी, रतनगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अर्जुन बैरागी, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, अनुसूचित जनजाति जिला महासचिव मदन मेघवाल, पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि बलवंत वर्मा, पूर्व पार्षद आजाद शाह, किसान नेता नानालाल चारण, अल्पसंख्यक नेता गब्बर भाई, डॉ. राजेश सोलंकी, युवा नेता प्रदीप तिवारी, निर्मल पाटीदार, नारू भाई, मोहम्मदी भाई, राहुल छपरीबंद, नितिन सोलंकी, पिंकेश सोलंकी, सरफराज नीलगर, रतनदास बैरागी, कालू मकवाना, ईश्वर व्यास, प्रहलाद चरण, कमलेश मेघवाल, जगदीश मेघवाल, जाकिर मंसूरी, हुसैन मामू, आयुष सोनी, आशिक मंसूरी, देवराज वर्मा और जाकिर भाई गरवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।