मनासा। भानपुरा तहसील के रावत मीणा समाज के पांच गांवों के समाजबंधु सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के मनासा पहुंचने पर रावत मीणा समाज द्वारा मीनेश चौराहे पर समाजबंधुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रावत मीणा समाज के जिला अध्यक्ष बापूलाल रावत,महिला जिला अध्यक्ष उर्मी रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश रावत, कोषाध्यक्ष मंगल रावत एवं गोपाल रावत सहित समाजजन मौजूद रहे। सभी ने पैदल यात्रा पर निकले समाजबंधुओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान पूरे वातावरण में “सांवरिया सेठ की जय हो” के जयकारे गूंजते रहे। समाजबंधुओं ने आपसी भाईचारे, एकता और श्रद्धा के साथ यात्रा जारी रखी।